भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच अहम बैठक होने जा रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय भारत यात्रा है।
इस मुलाकात में ऊर्जा सहयोग, व्यापार, आर्थिक साझेदारी, रेलवे कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
बैठक के एजेंडे में अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल संपर्क, नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता, शिक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे विषय भी शामिल हैं।
दोनों देशों के बीच इस बातचीत को क्षेत्रीय सहयोग और आर्थिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Hotspot Headlines | देश-दुनिया की हर बड़ी खबर पर नजर।


