फर्रूखनगर
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा कि जिला पाटोदी इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा को एक बार फिर से पटौदी इकाई का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। संडे को पटौदी में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन, महासचिव नवीन बंसल, झज्जर जिला इकाई के प्रधान ललित गोठवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर नए अध्यक्ष के लिए बैठक में प्रस्ताव रखा । पटोदी जिला इकाई के संस्थापक पूर्व जिला महासचिव फतह सिंह उजाला ने अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में किए गए कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए एक बार फिर से पटौदी इकाई का अध्यक्ष की प्रस्तावना रखी। जिसका बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल सहित अन्य सभी पत्रकारों के द्वारा सर्व समिति से अनुमोदन कर दिया गया। पाटोदी जिला इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा का इस मौके पर मौजूद पत्रकारों के द्वारा पगड़ी और फूल माला पहनकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला पाटोदी इकाई के कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट ज्योति, एडवोकेट पवन गौड, एडवोकेट जय किशन, एडवोकेट सुनील दत्त शर्मा, झज्जर के प्रधान ललित गोठवाल, मोहम्मद रफीक खान, शिवचरण, हंसराज यादव, राधे पंडित, वासुदेव, करण सिंह लखेरा, शमशेर सिंह, मीर सिंह , रविन्द्र , पवन देव यादव सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। अध्यक्ष नरेश शर्मा ने एक बार फिर से जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ का आभार व्यक्त करते हुए पटौदी कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को अपने-अपने पद पर बने रहने की घोषणा की।


