शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक ही दिन में 15,191 चालान जारी किए और 121 वाहनों को जब्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गलत पार्किंग के 3,711 चालान काटे गए, जबकि गलत दिशा में वाहन चलाने के 805 और गलत तरीके से लेन बदलने के 1,016 मामले सामने आए।
पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट चल रहे 121 वाहनों को जब्त किया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, जाम की समस्या कम करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।


